BokaroJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

कोलकाता से बेरमो विधायक ने बोकारो थर्मल गेट जाम समाप्त करने की घोषणा की

Ranchi: बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कोलकाता में डीवीसी प्रबंधन के साथ संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधियों संग सकारात्मक वार्ता के बाद गुरुवार रात्रि बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा पावर प्लांट में विगत् सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे से चल रहे गेट जाम आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की.

विधायक ने कहा कि डीवीसी मुख्यालय प्रबंधन ने वार्ता में सभी मांगों को मान लिया है,इसलिए आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की जाती है.कहा कि अंादोलन को सफल बनाने में संयुक्त मोर्चा सहित पेंशनर की भूमिका काफी सराहनीय रही है.घोषणा के बाद बोकारो थर्मल में विगत् 72 घंटे से चल रहे गेट जाम आंदोलन को आंदोलनकारियों ने गुरुवार रात्रि लगभग आठ बजे हटा लिया.

गेट जाम हटने की घोषणा के बाद एक ओर जहां बी शिफ्ट के कामगार डयूटी पर जाने को लेकर पावर प्लांट के गेट पर पहुंच गये हैं वहीं दूसरी ओर गेट जाम समाप्त होने के बाद स्थानीय प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है.

Related Articles

Back to top button