JharkhandLead NewsRanchi

अविनाश कुमार को विकास आयुक्त, राजीव अरुण एक्का को सदस्य राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार

Ranchi: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अविनाश कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ विकास आयुक्त झारखंड रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अविनाश कुमार इसके अलावा प्रमुख सचिव गृह विभाग अध्यक्ष का प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा विकास निगम रांची तथा प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के भी प्रभार में रहेंगे. वहीं अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरुण एक्का को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सदस्य राजस्व परिषद झारखंड रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजीव अरुण एक्का अपर मुख्य सचिव कल्याण विभाग के भी प्रभार में रहेंगे.कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Related Articles

Back to top button