Main Slider

ताउते से तबाही :  पी305 पर मौजूद लोगों में से 49 अब भी लापता, चौथे दिन भी जारी है नौसेना का अभियान

Mumbai :  अरब सागर में चार दिन पहले डूबे बजरे पर मौजूद लोगों में से 49 अब भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए घने अंधेरे के बीच नौसेना का तलाश एवं बचाव अभियान रात भर चला. हालांकि इन लोगों के जीवित बचे होने की संभावना बृहस्पतिवार तक क्षीण हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ेंः BIG NEWS : अब घर पर ही कर सकेंगे कोरोना टेस्ट, ICMR ने होम टेस्ट किट को दी मंजूरी

 

उल्लेखनीय है कि बजरा पी305 चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर डूब गया था. नौसेना ने बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर तैनात किए और हवाई मार्ग से तलाश एवं बचाव अभियान चलाया.  पी305 पर मौजूद लोगों में से कम से कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है, 49 लोग अब भी लापता हैं.

इसे भी पढ़ेंः जानें, लालू की बेटी ने सुशील मोदी को क्यों कहा- लीचड़…मुंह में ठुर देंगे आकर

बेहद खराब मौसम से जूझते हुए नौसेना के जवानों ने बजरे पी305 पर मौजूद 261 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है, दो लोगों को ‘टगबोट’ वारप्रदा से बचाया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि अब लोगों के जीवित मिलने की संभावना बहुत ही कम है. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने घोषणा की है कि वह पड़ताल करेगी कि चक्रवात की चेतावनी के बावजूद ये बजरे पानी में क्यों थे.

 

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नौसेना का तलाश एवं बचाव अभियान आज चौथे दिन भी जारी है. नौसेना के पोत तथा विमान पी305 पर मौजूद लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं. यह बजरा मुंबई तट से 35 समुद्री मील दूर पर डूब गया था.’’ उन्होंने बताया कि नौसेना का एक अन्य पोत आईएनएस तलवार भी इस अभियान में मदद कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः नर्स के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी

Related Articles

Back to top button