
Patna: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के लिये लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी यादव ने ट्विटर पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया है. ठेठ बिहारी आंदाज में कहा है-लीचड़…मुंह में ठूर देंगे आकर. एक के बाद एक ट्विट करते हुए रोहिणी ने कहा कि इसकी बकलोली छुड़ा देंगे.
दरअसल, सुशील मोदी ने ट्विट किया था कि तेजस्वी प्रसाद यादव को सरकारी आवास के बजाय पटना में अर्जित मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता. इतना ही नहीं सुशील मोदी ने यह भी कहा कि तेजस्वी की दो बहनें एमबीबीएस डाक्टर हैं. कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं.
इसी ट्विट का जबाव देते हुए रोहिणी आपे से बाहर हो गईं. एक के बाद एक ट्विट करते हुए सुशील मोदी को खूब लताड़ लगाई है. रोहिणी ने एक ट्विट में लिखा है..ई हाफ पैंट मोदी अपनी सृजन चोरनी, कान कटनी, चावल लुटनी बहन जैसा समझा है तेजस्वी व तेज की बहनों को, लुच्चा कहीं का अब हमारे नाम पे राजनीति चमकाना चाहता है मुंह डेधवा.
रोहिण ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ई त ऐकर क़िस्मत आज अच्छा बाटे, नहीं तो हम उहां रहती त इनका आज अच्छें से इलाज कर देतीं! इ अपन सृजन चोरनी बहन का खूब सेवा लिए और खूब मेवा खाए है , बहुत जल्द ही सेवा का मेवा लाल से हिसाब होगा।
मालूम हो कि तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी बंगले में बनाया कोविड केयर सेंटर घोषित किया है.अपने निजी कोष से तैयार कराए गए इस सेंटर में बेड, ऑक्सीजन, दवाओं के साथ ही खाने-पीने का भी इंतजाम है. इसी पर सुशील मोदी ने कमेंट किया था.




