Corona_UpdatesHEALTHLead NewsNationalSci & TechTOP SLIDER

BIG NEWS : अब घर पर ही कर सकेंगे कोरोना टेस्ट, ICMR ने होम टेस्ट किट को दी मंजूरी

इस्तेमाल वही लोग करें जिनमें कोरोना के हल्के संक्रमण हो

New Delhi : कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ रही दूसरी लहर में  सुरक्षित रहते हुए  कोरोना का टेस्ट कराना  भी बड़ी चुनौती है. जहां कोरोना टेस्ट होता है लोग वहां जाने से घबराते हैं क्योंकि वहां संक्रमण का खतरा बहुत होता है. ऐसे में एक सुखद खबर है.   देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है. अब ICMR ने लोगों की सुविधा को देखते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया है.

अब देशवासी घर पर ही कोरोना टेस्ट कर सकते हैं. ICMR ने एक होम बेस्ड कोरोना टेस्ट किट को मंजूरी दी है. इसे मंजूरी देते हुए ICMR ने कहा कि ये एक होम एंटीजन टेस्टिंग किट है. इसका इस्तेमाल वही लोग करें जिनमें कोरोना के हल्के संक्रमण हो और जो लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हों. इन दोनों तरह के लोग अब घर पर ही कोरोना की जांच कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :देश में एक बार फिर बढ़े नए मामले, 2.76 लाख नए केस मिले, मौतों की संख्या घटी

अब कोरोना टेस्ट होगा आसान

आपको बता दें इस टेस्ट किट को मंजूरी देते हुए कहा गया कि ध्यान रहे कि ज्यादा कोरोना टेस्ट घर पर न करें ये घातक हो सकता है. इसके साथ ही बताया गया कि भले इसे अभी मंजूरी दे दी गई हो लेकिन इसे बाजार में आने में अभी कुछ वक्त लगेगा. ICMR के साथ ही इस कोरोना टेस्ट किट को DCGI ने भी बाजार में बेचने की मंजूरी दे दी है.

ICMR ने इस किट को मंजूरी देते हुए कहा कि किट के साथ एक मैनुअल भी मिलेगा जिसमें सारी जानकारी मिलेगी कि आपको इस किट का इस्तेमाल कैसे करना है. इसके आने के बाद से कोरोना टेस्ट काफी आसान हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें :Exclusive Photos :   हटिया राउरकेला पैसेंजर ट्रेन हादसा, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

  • सबसे पहले यूजर्स को मोबाइल में mylab app डाउनलोड करना होगा.
  • इसमें पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी
  • इसके जरिए ही आपको टेस्ट रिपोर्ट मिलेगी.
  • इस ऐप में डाला गया डेटा कोविड-19 टेस्टिंग पोर्टल से जुडा होगा.
  • अगर कोई पॉजिटिव आएगा तो उसको पॉजिटिव माना जाएगा

इसे भी पढ़ें :जानें, लालू की बेटी ने सुशील मोदी को क्यों कहा- लीचड़…मुंह में ठुर देंगे आकर

 

Related Articles

Back to top button