Crime NewsJamshedpurJharkhand

नर्स के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी

Ranchi: घाटशिला के मऊभंडार वर्क्स अस्पताल में कार्यरत एक नर्स ने मंगलवार को अपने ही अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. नर्स ने थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है.

भंडार ओपी में शिकायत दर्ज कराते हुए नर्स ने बताया कि वो संविदा के आधार पर अस्पताल में कार्यरत है. 15 मई को जीएम (मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज) डॉ डीडी बर्मन ने उनसे स्थाई नौकरी देने के बहाने छेड़खानी की.

फिलहाल नर्स की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 354, 354A, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button