
Patna : बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया. पहले ही दिन से विपक्ष ने अपने कड़े तेवर दिखाये.
विपक्ष ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की मौतों कानून व्यवस्था कि गिरती स्थिति को लेकर सदन के बाहर हंगामा किया और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग की.
इसे भी पढ़ें : रेप का विरोध करने पर मां-बेटी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया
स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा
सत्र शुरू होने के पहले ही कांग्रेस और सीपीएम के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने राज्य में फैले एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम से बच्चों की मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बर्खास्त करने की मांग की.
प्रदर्शन करने वाले विपक्षी सदस्य अपने हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर लेकर यहां पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें : राहुल के बयान पर बोले कमलनाथः आम चुनाव में मिली हार के बाद मैंने की थी इस्तीफे की पेशकश
‘नींद नहीं टूट रही मंत्री जी की’
राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बर्खास्त करना चाहिए. उन्होंने कहा कि 175 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गयी है पर असंवेदनशील सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के नींद नहीं टूटी है.
बता दें कि मुजफ्फरपुर में और इसके आसपास के जिलों में एईएस से 160 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गयी है.
इसे भी पढ़ें : कार्ड कहीं का बना हो, राशन मिलने में नहीं होगी असुविधा, ‘एक देश-एक राशन कार्ड’ की दिशा में काम कर रही केंद्र सरकार




