
Deoghar: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की बैठक जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने के आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विधायक नारायण दास ने की. बैठक में प्रदेश के निर्देशानुसार राज्यस्तर पर झारखंड सरकार के खिलाफ 19 से 24 नवंबर तक जिला स्तर प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई. इस मौके पर निर्णय लिया गया कि देवघर जिला मुख्यालय में झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन प्रदर्शन 23 नवंबर को किया जाएगा. भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने कहा कि इस प्रदर्शन में पार्टी के सभी मंडलों से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और झारखंड सरकार जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे.
इसे भी पढ़ें: हमारी सोच, संस्कार व व्यवहार हमें हमारी मातृभाषा से जोड़ता हैः राज्यपाल
बैठक में जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाडे, रीता चौरसिया, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, अधीर चंद भैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, रविन्द्रनाथ तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, जिला मंत्री रूपा केसरी, डा राजीव रंजन सिंह, जूनियर बाबूलाल मरांडी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजया सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा संतोष मूर्मू, मंडल अध्यक्ष निरंजन देव, सौरभ सिंह, मनोहर चौधरी, गुलाब मंडल, महेंद्र भोक्ता, गणेश राय, मनोज झा, रामचंद्र दास, जयप्रकाश सिंह, संजय राय, गणेश रामानी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.




