JharkhandLead NewsRanchi

SMP ENERGY ने झारखंड में शुरू की सेवा, अब ग्राहकों को मिलेगी BIO FUELकी सुविधा

मंत्री आलमगीर ने की प्रदूषण रोकने को पेट्रोल पर निर्भरता कम करने की अपील

Ranchi: अब झारखंड में भी बायो फ्यूएल की सुविधा मिल सकेगी. जटरोफा, करंज इत्यादि से बायो फ्यूल बनाने वाली लखनऊ (यूपी) की SMP एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने बिहार के साथ साथ झारखण्ड में भी अपने कदम रखे हैं. दोनों राज्यों में पेट्रोल पंप बल्क सेल खोले जाने को लेकर इसकी ओर से ”Utsav Enterprises” को अपना सीएंडएफ नियुक्त किया गया है. आज होटल बीएनआर चाणक्या, रांची में इसके कार्यों का उद्घघाटन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर और पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने किया. दोनों ने झारखण्ड में बायो डीजल का पंप खोलने की पहल पर खुशी जतायी.

आलम ने कहा कि इसके माध्यम से राज्य के काफी लोगों को रोजगार मिलेगा. साथ ही बायो डीजल की वजह से इस प्रदेश में वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आयेगी. पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा.

इसे भी पढ़ें:केंद्र की योजनाओं को अटका रही हेमंत सरकार, किसानों का हो रहा नुकसानः भाजपा किसान मोर्चा

जेपी भाई पटेल ने कहा कि बायो डीजल के अधिक उपयोग होने से इस देश की विदेशी मुद्रा का व्यय कम होगा. इससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. किसानों को औद्योगिक कृषि के माध्यम से लाभ होगा.

 

उत्सव इंटरप्राइजेज के जय दुर्गा पाठक ने कहा कि इस व्यापार से जुड़कर उन्हें हर्ष हो रहा है. इसके माध्यम से न सिर्फ देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा. भविष्य भी बायो फ्यूएल का ही है.

समारोह में संजय लाल पासवान, खालिद उमर, सच्चिदानंद सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, श्रवण कुमार के अलावा SMP एनर्जी के डायरेक्टर अमित कुमार, चेयरमैन पवन पटेल तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनाव: चुनाव लड़ रहे मुखिया, प्रमुख, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पावर सीज

Related Articles

Back to top button