DhanbadJharkhandLead News

दिव्यांग कर्मी से 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाये ईसीएल मुगमा के डिप्टी डीजीएम, सीबीआइ ने किया गिरफ्तार

Ranchi : धनबाद में मुगमा ईसीएल के डिप्टी डीजीएम रामप्रकाश पांडे को सीबीआइ की टीम ने 20 हजार रुपये ऱिश्वत लेते दबोच लिया. सीबीआइ की टीम ने बुधवार की शाम में यह कार्रवाई की है. ईसीएल के मुगमा स्थित हरियाजाम कोलियरी में कार्यरत आरोपी डिप्टी डीजीएम ने कोलियरी के ही कर्मी से दूसरे जगह से ट्रांसफर कर लाने के एवज में 75 हजार रुपये घूस की मांग की थी. पीड़ित कर्मी ने इस बात की शिकायत सीबीआइ से की थी. 1 मई को सीबीआइ ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया इसके बाद सीबीआइ की टीम राम प्रकाश पांडे को घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. इस दौरान सीबीआइ की टीम ने उनके घर और कार्यालय को भी खंगाला.

इसे भी पढ़ें – पलामू: बहन के अंतरजातीय विवाह से नाराज भाई ने उसके ससुर पर की फायरिंग, बिहार से मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button