
JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में अभी तक हवाई अड्डा नहीं बन पाने को लेकर बन्ना गुप्ता आईटी सेल ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान बन्ना गुप्ता आईटी सेल के संस्थापक पप्पू सिंह ने इसे जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो की नाकामी बताते हुए कहा कि वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में विद्युतवरण महतो सांसद चुने गए. उन्होंने जनता से हवाई अड्डा बनाने का वादा किया था, लेकिन नतीजा आज तक शून्य है. जबकि धालभूमगढ़ में द्वितीय विश्व युद्ध के समय की हवाई पट्टी मौजूद है. हवाई अड्डा बनाने के लिए शिलान्यास के भी एक साल से ज्यादा गुजर गए पर अब तक इसका काम पूरा नहीं हो सका है.
ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : परसुडीह बाजार समिति में समस्याओं को लेकर सचिव से मिले संस्था सेवा ही लक्ष्य के प्रतिनिधि




