JharkhandRamgarh

रामगढ़ : अवैध खनन पर रोक लगाने की कवायत तेज, वन प्रमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी ने किया कार्यों का निरिक्षण

Ramgarh : रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर पहल किये जा रहे हैं. जिले के अलग-अलग स्थानों को चिन्हित करते हुए 9 चेक नाकें भी स्थापित किये गये हैं. इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन द्वारा संयुक्त रुप से मांडू प्रखंड के फागू बेड़ा एवं नुनियागढ़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया.

इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने फागू बेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे कोयले के स्टॉक का निरीक्षण कर अधिकारियों को ट्रेंच काटने सहित अन्य उपाय का निर्देश दी.

इसे भी पढ़ें:मानदेय की मांग को लेकर कृषक मित्रों ने आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता के आवास पर दिया धरना, की नारेबाजी

साथ ही संबंधित क्षेत्र तक वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से बंद करने तथा वहां अवैध मुहानों को बंद करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया. अधिकारियों की तरफ ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए और भी कई तरह के निर्देश दिये गये.

फागू बेड़ा क्षेत्र के उपरांत वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मांडू प्रखंड के ही नुनियागढ़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां अवैध मुहानों को बंद करने के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया गया.

इसे भी पढ़ें:रूस यूक्रेन युद्ध के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार, भारत ने सस्ता तेल खरीदने के लिए उठाया ये कदम

Related Articles

Back to top button