Deoghar

देवघर: पीएम आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा निगम, अभी भी 6853 आवास अपूर्ण

Deoghar: देवघर नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत छह वर्ष के दौरान राशि लेकर आवास निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस बाबत नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2015 से 2021 तक के वैसे लाभुक जो राशि ले कर अभी तक कार्य पूर्ण नहीं किए हैं उन्हें अंतिम नोटिस दिया जा रहा है. नगर निगम क्षेत्र में अभी भी 6853 आवास अपूर्ण है. जिसे पूर्ण करने को लेकर नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने गंभीर रूख अपनाते हुए सख्त निर्देश अधिकारी व कर्मचारियों को दिया है. ऐसे लाभुक  25 जनवरी तक कार्य पूर्ण नहीं करेंगे उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस कर राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक कुल 845 लाभुक रूफ लेवल और 2211 लाभुक लिंटेल लेवल पर हैं. सभी पीएमसी स्टाफ और सामुदायिक संगठनकर्ता को इसके लिए नागर आयुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया है. साथ ही सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को आवासों का नियमित भौतिक निरीक्षण का भी आदेश दिया गया हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत कुल 15922 में से अब तक 9069 आवास पूर्ण हो चुका हैं. सभी वार्डो में युद्ध स्तर पर अभियान चला कर पूर्ण कराया जाएगा. अभी वार्ड नंबर 3, 4, 7 व 8 में भौतिक निरिक्षण किया गया है. निरीक्षण में नगर प्रबंधक, तकनीकी विशेषज्ञ और पीएमसी कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: देवघर: झामुमो ने शिबू सोरेन का 79 वां जन्मदिन मनाया, भाजपाइयों ने बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर काटा केक

Related Articles

Back to top button