
California : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के इतिहास में सबसे भयावह आग ने अब तक 23 जिंदगियों को मौत के घाट सुला दिया है. खबरों के अनुसार शनिवार को 14 और शव बरामद किये गये हैं. आग एक लाख 5 हजार एकड़ में फैल गयी है. बता दें कि14 शवों के पाये जाने के बाद भीषण आग लगने की इस घटना में मरने वालों की संख्या 23 पहुंच गयी है. यह जानकारी स्थानीय शेरिफ ने दी. बता दें कि शेरिफ कोरी होनिया ने संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि 14 और शवों का पता चला है, जिससे मृतकों की कुल संख्या 23 हो गयी है. आकलन किया जा रहा है कि आग की चपेट में 6,453 घर आये हैं और 260 वाणिज्यिक भवन नष्ट हो गये हैं. प्रशासन द्वारा 52 हजार लोगों को अपने घर खाली करने को कहा गया है. शेरिफ ने बताया कि उनके विभाग को लापता होने वालों के 508 कॉल मिले हैं. इनमें से अधिकतर कॉलों का समाधान किया गया है. शेरिफ के अनुसार वहां 110 लेाग लापता नहीं हो सकते हैं, लेकिन वे इस समय के लिए अभी भी अनजान लोगों की सटीक संख्या प्राप्त करने की जांच कर रहे हैं.
कहा कि पहले जिन 70 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी, वे सुरक्षित पाये गये हैं. मालिबू क्षेत्र से भागने के लिए विवश लोगों में लेडी गागा और किम कर्दाशियां जैसी हस्तियां भी थीं, जिन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि कैनी वेस्ट के पास के कैलाबास में भीषण आग ने हमारा साझा घर क्षतिग्रस्त कर दिया. वेंचुरा काउंटी में, थूसैंड ओक्स के अधिकांश शहर खाली करने का आदेश जारी दिये गये हैं, जहां, बंदूकधारियों ने शूटिंग के दौरान 12 लोगों को मौत घाट उतार दिया था.
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के मैनिफेस्टो में आरएसएस शाखाओं पर प्रतिबंध का वादा, भाजपा हमलावर




