DeogharJharkhand

देवघर : पानी-बिजली सहित झारखंड सरकार की विफलता के खिलाफ भाजपा ने निकाला विशाल जुलूस

Deoghar : सोमवार को भाजपा जिला कमेटी की ओर से पानी, बिजली सहित झारखंड सरकार की विफलताओं को लेकर शिवलोक परिसर से झारखंड सरकार के खिलाफ विशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कचहरी परिसर पहुंच कर समाप्त हुआ. जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश की ओर से प्रभारी धनबाद के विधायक राज सिन्हा, झारखंड के पूर्व मंत्री सह वर्तमान सारठ विधायक रणधीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा यह सरकार जनता की सेवा के लिए नहीं सिर्फ अपने एवं अपनों के लिए यह सरकार चल रही है.

यह सरकार का ट्रांसफर पोस्टिंग ही उद्योग बन गया है. इस सरकार में व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं है और दिनदहाड़े व्यापारियों के पैसे लूट लिए जाते हैं, फिरौती मांगी जाती है इस सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है. यह सरकार सिर्फ अपना एवं अपने परिवार के लिए है जनता से कोई लेना-देना नहीं है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड पंचायत चुनाव: आदर्श आचार संहिता की वजह से नहीं रूकेगा बिरसा हरित ग्राम योजना का कार्य

विधायक नारायण दास ने कहा कि जब से झारखंड में सरकार बनी है, तब से यह सरकार महिला, युवा, आदिवासी विरोधी बनी हुई है. राज्य सरकार हर मोर्चे पर पूरी की पूरी तरह फेल है. हेमंत सरकार जनता की मूलभूत समस्या को भी पूरा नहीं कर पा रही ना जनता को बिजली ना पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है.

सरकार गहरी निंद्रा में सोई है भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:Ranchi : कल से तीन दिन तक राजधानी में हीट वेव अलर्ट, कई अन्य जिलों में भी चलेगी गर्म हवाएं

अभी कुछ दिन पहले त्रिकुट रोपवे में इतनी बड़ी घटना घटी लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देखने तक नहीं आए. इनको जनता के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है. अगर विशेष समुदाय के लोग उस रोपवे में होते सब झारखंड के मुख्यमंत्री सिंहासन छोड़ कर दौड़ कर आते.

कहा कि इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देने का, जो सरकार जनता को बिजली नहीं दे सकती पीने का पानी नहीं दे सकती किस बात की यह सरकार है. इस सरकार में ना मां सुरक्षित है ना बहन ना बेटी ना व्यापारी सुरक्षित है.
विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार पूरी की पूरी फेल है. जब से सरकार बनी है एक भी कार्य ऐसा नहीं कि जिसे जनता याद रखे. पूरा झारखंड जंगलराज बन गया है और खुलेआम हत्याएं, उग्रवादी चरम पर बढ़ गए हैं.

इसे भी पढ़ें:कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी बनी रहेगी सीएमपीडीआइएल

विधायक रणधीर सिंह ने कहा सरकार ने गरीबों का मकान बनाने के लिए बालू भी नहीं दे पा रही है और गरीबों का ट्रैक्टर थाने में पकड़ कर रख रही है, जबकि रात के अंधेरे में ट्रैक्टर एवं हाईवा से झारखंड के बहार बालू बेचा जा रहा है. विधानसभा में सरकार ने कहा था बालू की ट्रैक्टर को नहीं पकड़ने का वचन दिया था. उस वचन को भी पूरा नहीं कर सकी.

धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाडे़ ने किया. कार्यक्रम में विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास विधायक, विधायक धनबाद राज सिन्हा, विधायक सारठ रणधीर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, अधिर चंद भैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, सचिन रवानी, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, संध्या कुमारी, कुसुम सिंह सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:GDP में कृषि का 20 फीसदी तक योगदान का लक्ष्य, इसी साल 100 SMART VILLAGE तैयार करने का भी इरादा

Related Articles

Back to top button