JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi : कल से तीन दिन तक राजधानी में हीट वेव अलर्ट, कई अन्य जिलों में भी चलेगी गर्म हवाएं

Ranchi : पूरे राज्य में गर्मी का कहर जारी है. अगले तीन दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्यभर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. 26,27,28 व 29 अप्रैल को कई जिले लू की चपेट में होंगे. इस दौरान गर्म हवाएं लोगों की परेशानी को बढ़ाने का काम करेगी. 26 अप्रैल को रांची, इस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम, कोडरमा व गिरीडीह में हीट वेव चलेंगे. वहीं 27 को गढ़वा, चतरा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, इस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा. 28 को रांची, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, इस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम में हीट वेव का असर दिखेगा.

इस दौरान मैक्सिमम टेंपरेचर में 2-3 डिग्री की बढ़त होगी. वहीं 29 अप्रैल को पूर्वी झारखंड में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलेगी. जबकि 30 अप्रैल और 1 मई को रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है.

इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत ने पत्नी के नाम पर गलत तरीके से आवंटित करायी 11 एकड़ जमीन: रघुवर दास

45 के पार जाएगा मैक्सिमम टेंपरेचर

पिछले 24 घंटे में राज्य में मैक्सिमम टेंपरेचर 42.9 डिग्री गोड्डा में रिकार्ड किया गया, जबकि मिनिमम टेंपरेचर 21.9 डिग्री साहिबगंज का रहा है. कोडरमा, गिरिडीह और ईस्ट सिंहभूम में सोमवार को हीट वेव का असर रहा. मौसम विभाग की माने तो 4-5 दिनों में राज्य में मैक्सिमम टेंपरेचर एकबार फिर से 45 डिग्री के पार जा सकता है. इसलिए घरों से बाहर निकलने से पहले पूरी तैयारी के साथ जाये.

इसे भी पढ़ें:त्रिकूट रोपवे हादसा पर हाई कोर्ट ने सिंफर और बीआईटी मेसरा की रिपोर्ट को कोर्ट में सौपने का दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button