
Ranchi : राज्य सरकार ने प्रशिक्षण से संबंधित सभी विमानों व प्रशिक्षण संस्थानों रांची, दुमका, गिरिडीह एवं धनबाद तथा राज्य में अवस्थित सभी हैलीपैडों व हवाई पट्टियों की समस्त परिसंपत्तियों को झारखंड फ्लार्इंग इंस्टीट्यूट के पक्ष में ट्रांसफर करने की स्वीकृति दी है. इस संबंध में 10 अगस्त 2023 को ही गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया था और इन विमानों व ट्रेनिंग संस्थानों के सुगम परिचालन के लिए फ्लाइंग इंस्टीट्यूट को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया था. हालांकि सभी हस्तांतरित परिसंपत्तियों पर नागर विमानन प्रभाग का ही स्वामित्व रहेगा. झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट सोसाइटी इनके रख-रखाव, दैनिक कार्य एवं सुरक्षित संचालन के लिए उतरदायी होगी. विभाग जब चाहेगा इसे वापस ले सकेगा. रख-रखाव, संचालन इत्यादि के लिए कॉरपस फंड भी होगा. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग अंतर्गत नागर विमान प्रभाग ने आदेश जारी कर दिया है.
ये हुआ ट्रांसफर
- एकल इंजन विमान-3
- मोटर ग्लाइडर एकल इंजन विमान-02
- मोटर ग्लाइडर, एकल इंजन विमान, एयरो क्लब इंडिया द्वारा मिला-01
- ग्लाइडर विमान परिचालन के लिए विंच लांचिंग मशीन- 10
- दुमका,धनबाद, गिरिडीह, डालटेनगंज की हवाई पट्टियां एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा उनपर उपलब्ध संसाधन व उपस्कर.
- राजकीय हैंगर, रांची तथा इसमें उपलब्ध कार्यालय एवं उपस्कर व अन्य संसाधन.
- एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण अनुभागत की परिसंपति एवं संसाधन.
- मलूटी हैलीपैड तथा वहां उपलब्ध संसाधन.
- देवघर एयरपोर्ट हैलिपैड की आधारभूत संरचना.
- चार्टर एयर एंबुलेंस का संचालन.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में राजनीतिक उठापठक के बीच राज्यपाल राधाकृष्णन चेन्नई रवाना, 8 को लौटेंगे



