
Jhariya: धनबाद के झरिया में इन दिनों डेंगू का कहर है. डेंगू के प्रकोप से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. कई लोग राज्य की राजधानी में इलाजरत है. बड़ी बात ये है कि इलाके में पैर पसारते डेंगू से जहां लोग खौफ में हैं, वही स्वास्थ्य महकमा मौन है. लेकिन अभी तक जिले स्तर से चिकित्सा पदाधिकारी इसका संज्ञान लेने नही पहुंचे है. स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी से लोगों में काफी आक्रोश है.
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीरः मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, इलाके में तनाव-इंटरनेट सेवा बंद
6 से ज्यादा लोग पीड़ित,जिला प्रशासन बेसुध
गौरतलब है कि झरिया के छलछलिया धौड़ा एवं 4 नंबर सब्जी बगान से करीब 7 लोग जो डेंगू से पीड़ित हैं. जो धनबाद के बड़े निजी अस्पताल सहित रांची के अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे है. इधर पूर्व पार्षद अनूप साव ने जिला प्रशासन से इसकी रोकथाम एवं समुचित इलाज के लिए जिला चिकित्सा पदाधिकारी को क्षेत्र में भेजे जाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ेंःसीबीआई मुख्यालय सील, एम नागेश्वर राव बने नये डायरेक्टर, वर्मा व अस्थाना भेजे गये छुट्टी पर
जिले से बाहर निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश लोग
अभी भी झरिया थाना क्षेत्र के 4नंबर सब्जी बगान निवासी संजय कुमार दिवाकर के यहां उनके 10 वर्षीय बच्चे ऋषभ कुमार एवं 14 वर्षीय बच्ची रिया कुमारी 18 अक्तूबर से बीमार हैं. आस-पास के डॉक्टर से इलाज करवाने के बाद भी जब बुखार कम नहीं हुआ. जिसके बाद परिजनों ने रांची के एक चाइल्ड अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया जहां उनमें डेंगू के लक्षण पाएं गए. वही दूसरी तरफ छलछलिया धौडा निवासी राम बालक पासवान, जो झरिया थाना में चौकीदार के रूप में कार्यरत हैं. उनके घर के दो बच्चों समेत चार लोगों का धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.




