JamshedpurJharkhand

गर्मी में बिजली की कटौती को लेकर मानगो विद्युत सब स्टेशन के समक्ष भाजपा मानगो मंडल का प्रदर्शन

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में गर्मी के शुरू होते ही बिजली की कटौती शुरू हो गई है, ऐसे में भाजपा मानगो मंडल के द्वारा कार्यपालक अभियंता मानगो विद्युत सब स्टेशन के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए एक मांग पत्र सौंपा गया.
इस दौरान इन्होंने कहा कि गर्मी अभी शुरू ही हुई है और बिजली की कटौती चरम सीमा पर है, वहीं क्षेत्र के कई इलाकों में लकड़ी के खम्बों पर बिजली के तार लगाए गए हैं, कई इलाकों में तारों की अवस्था जर्जर है, जिस कारण बिजली बाधित हो रही है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है, ऐसे में इन्होंने कार्यपालक अभियंता से अविलंब इस मामले को संज्ञान में लेकर समस्याओं को दूर करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – Good News : नितिन गडकरी ने का टोल टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान , सुनकर ख़ुशी से झूम उठेंगे वाहन मालिक

Related Articles

Back to top button