BiharCrime News

मोकामा में शिक्षक गिरफ्तार, पहली पत्नी ने प्रताड़ना का मामला कराया था दर्ज

Mokama: मोकामा थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है. शिक्षक पर पहली पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप है. उसके खिलाफ पांच साल पहले 2017 में मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद से वह पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था. जानकारी के अनुसार मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर के रहने वाले कन्हैया की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व 2004 में बाढ़ थाना क्षेत्र के अचुआरा निवासी प्रभा देवी से हुई थी.

इसे भी पढ़ें : RANCHI NEWS : NH-75 पर मुड़मा पुल के निकट बने टोल प्लाजा से टोल वसूली का ग्रामीणों ने किया विरोध

प्रभा देवी ने मोकामा थाने में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद कन्हैया के द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी क्रम में एक बार हत्या का प्रयास भी किया गया. कन्हैया ने उसके भाई से बाढ़ में डेढ़ कट्ठा जमीन भी लिखवा ली. पत्नी ने तंग आकर 2017 में मोकामा थाने में इसकी लिखित शिकायत की गई थी, जिसके तहत पुलिस कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा : विधायक ने सदन में उठाया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अधूरे भवन निर्माण का मामला

Related Articles

Back to top button