
New Delhi : भारत में यदि बीते लगभग 8 वर्षों में किसी मंत्रालय की सबसे अधिक प्रशंसा होती है तो वो है, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय. 2014 से इस मंत्रालय को नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ही संभाल रहे हैं.
विशेषज्ञ कहते हैं कि देश में सड़कों का विकास जबरदस्त गति से हो रहा है, इस बात से कोई मना नहीं कर सकता है.
क्या कहा मंत्री ने
वही बुधवार को केंद्रीय मंत्री गडकरी संसद में बयान देकर फिर एक बार सुर्ख़ियों में आ गए है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर 60 किलोमीटर से पहले कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा. सड़क, परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के लिए बजटीय आवंटन पर लोक सभा में बातचीत का जवाब देते हुए मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया कि 60 किमी से कम दूरी के सभी टोल नाके समाप्त किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : 449 policemen and relatives को कोविड के इलाज से लेकर ब्रेन के ऑपरेशन के लिए मिलेंगे 1.23 करोड़
क्या है टोल टैक्स
वही इस बयान के बाद लोग कई प्रकार से सवाल भी उठा रहे हैं तथा इस फैसले का स्वागत भी कर रहे हैं. टोल टैक्सभ या केवल टोल वह शुल्का है जो वाहन चालकों को तय सड़कों, पुलों, सुरंगों से गुजरने पर देना पड़ता है. ऐसी सड़कों को टोल रोड बोला जाता है. यह इनडायरेक्टस टैक्सो है. यह रोड टैक्स. से इतर है जो RTO वाहन मालिकों से वसूल करते हैं.
इसे भी पढ़ें : हाजीपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आयी बस, ड्राइवर बुरी तरह झुलसा




