
Ranchi: राजधानी रांची के सिकिदिरी इलाके से पुलिस ने एक शव को बरामद किया है. सिकीदिरी थाने की पुलिस ने आज सुबह सहेदा गांव स्थित एक कुंए से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की पहचान सहेदा गांव निवासी रामा गंझू 55 वर्ष के रूप में की गई है. सिकीदिरी थाने की पुलिस ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और जांच की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और इस मामले की जांच में जुटी हई है.
इसे भी पढ़े: डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर पिटाई मामले में प्रदर्शन,सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग




