Crime NewsJharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर पिटाई मामले में प्रदर्शन,सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग 

Ranchi: डोरंडा कॉलेज के प्रोफ़ेसर की पिटाई के मामले में शनिवार को डोरंडा कॉलेज गेट के समक्ष शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित शिक्षक और कर्मचारियों ने शिक्षकों को सुरक्षा एवं आरोपियों युवक की गिरफ्तारी की कर रहे मांग कर रहे थे. प्रदर्शन कर रहे लोगो ने कहा कि आये दिन इस तरह की घटना होते रहती है. मामले को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई है. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नही की जाती है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह : 37 माह से लंबित मानदेय का भुगतान करने व अन्य मांगों को लेकर जल सहिया का थाली बजाओ धरना प्रदर्शन

बता दे कि बीते गुरुवार को डोरंडा कॉलेज में विज्ञान के प्रोफेसर डॉ मतीयूर रहमान के साथ कुछ असामाजिक युवकों द्वारा मारपीट किया था. जिसमें काफी चोटे आई है. मामले को लेकर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोपी कॉलेज परिसर में घूम रहे थे. तभी प्रोफेसर युवको को बुलाकर पूछा कि बिना ड्रेस कॉलेज के परिसर में क्या कर रहे हो. इतना सुनते ही युवकों ने प्रोफेसर पर हमला कर दिया. जबतक कॉलेज के अन्य कर्मचारियों पहुंचे तबतक आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले में कर्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. दानिश, तस्लीम ओर शाहिद को गिरफ्तार किया गया हैं.

Related Articles

Back to top button