Education & CareerJharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand : सरकारी स्कूल के बच्चे सीख रहे हैं जर्मन भाषा, राजधानी के तीन स्कूलों में शुरू हो चुकी है पढ़ाई

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूल के बच्चे अब विदेशी भाषा की पढ़ाई करेंगे. इसकी शुरूआत भी कर दी गयी है. राज्य के तीन सरकारी स्कूलों में जर्मन भाषा की क्लासेज चालू हो चुकी है. ये तीनों स्कूल राजधानी रांची के ही हैं. रांची के पंडरा हाई स्कूल, तेतरी हाई स्कूल और बरियातू स्थित जीएमएस हाई स्कूल शामिल है. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने कोलकाता स्थित मैक्स मूलर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. जिसके तहत तीन महीने के लिए बच्चों को हफ्ता में एक दिन जर्मन भाषा बोलना सिखाया जाएगा. विदेशी भाषा सीखने की ललक बच्चों में भी साफ तौर पर देखने को मिल रही है. जर्मन क्लासेज को लेकर बच्चें काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

रांची के बरियातू के जीएमएस स्कूल के बच्चे एक दूसरे से बातें भी जर्मन भाषा में ही करते हैं. जर्मन भाषा में एक दूसरे को अभिवादन करने के साथ साथ बच्चे वन टू थ्री भी जर्मन भाषा में बोलते हैं. वहीं, बताया गया कि कोलकाता के मैक्स मूलर इंस्टीट्यूट से ये जुड़ा हुआ है. इस इंस्टीट्यूट और राज्य सरकार की पहल से रांची के तीन स्कूलों में इसकी शुरुआत की गई है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : सड़कों के रख-रखाव व मरम्मत के लिए 6.55 करोड़ रुपये आवंटित

Related Articles

Back to top button