
New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जेल से बाहर आ गये. सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान 21 दिनों के लिए सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. पार्टी सुप्रीमो के बाहर आने से निश्चित रूप से पूरी पार्टी में नया जोश दिखाई देगा. अब सवाल है कि केजरीवाल की रिहाई का चुनावी राजनीति पर कितना असर पड़ेगा.



