JharkhandRanchi

झारखंड वैदेही मंच ने डॉ डीके ठाकुर को मिथिला रत्न सम्मान से किया सम्मानित

Ranchi : झारखंड वैदेही मंच, रांची के तत्वावधान में आज वेटनरी विश्वविद्यालय से रिटायर्ड प्रो डॉ. डीके ठाकुर को मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. डीके ठाकुर ने पूर्व में बिहार एवं वर्तमान में झारखण्ड के पशु चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभायी है. वे अब भी क्रियाशील हैं. पशु चिकित्सा के क्षेत्र में विदेशों में भी जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना योगदान दिया है. पशु चिकित्सा के क्षेत्र में इनका कई विषयों पर व्याख्यान की भी उपलब्धता है. 11 अक्टूबर को डॉ ठाकुर का जन्मदिवस भी है. ऐसे में आज का दिन इनके लिए विशेष महत्वपूर्ण भी रहा. आज वे 82 वर्ष के हो गये. इस विशेष दिन पर झारखण्ड वैदेही मंच के सचिव गोपालानंद झा एवं मंच के कार्यकारणी सदस्य मदन मोहन झा एवं मनोज ठाकुर के द्वारा उन्हें मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. गोपालनंद झा के द्वारा उन्हें मिथिला का सांस्कृतिक प्रतीक पाग, दोपटा, पुष्प माला एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके लम्बी आयु की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गयीं. डॉ डी के ठाकुर के परिवार के बड़े सुपुत्र मनोज ठाकुर, छोटे सुपुत्र डॉ सरोज ठाकुर एवं छोटी पुत्रवधु नंदनी ठाकुर एवं उनका एक पौत्र भी पशु चिकित्सा क्षेत्र में ही अपना योगदान दे रहा है. डॉ ठाकुर को झारखण्ड वैदेही मंच के द्वारा मिथिला रत्न से सम्मानित होने पर बिहार के दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, रांची नगर निगम के वार्ड -26 के पार्षद अरुण कुमार झा, मैथिली भाषा संघर्ष समिति -झारखण्ड प्रदेश के संयोजक अमरनाथ झा ने इसे हर्ष का विषय बताया है.

इसे भी पढ़ें- रांची: डीसी ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने का दिया निर्देश 

Related Articles

Back to top button