
Ranchi: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल से शुरु होनेवाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपविकास आयुक्त विशाल सागर, कार्यक्रम के लिए बनाये गये सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी, सीडीपीओ और पीएमयू मेंबर उपस्थित थे. जिले में कार्यक्रम के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने पीपीटी के माध्यम विभिन्न योजनाओं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभन्वित करने हेतु विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
इसे भी पढ़ें: झाप्रसे के अफसर की तीन वेतन वृद्धि रुकी, बीडीओ रहते गड़बड़ी के लगे थे कई आरोप
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पूरे जिले में पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांचोपरान्त उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ ऑन द स्पॉट लाभार्थी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारी को ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया. उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्री बाई फुले किशोर समृद्धि योजना, खाद्य आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा से संबंधित विभिन्न योजनाओं, केसीसी आदि में ज्यादा से ज्यादा आवेदन जेनरेट कर निष्पादन करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने दो चरणों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 12-22 अक्टूबर 2022 एवं 01-नवम्बर 2022 तक संचालित होने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए व्यापक प्रचार करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलायें.




