
Ranchi : वारदात को अंजाम देने से पहले पीएलएफआइ संगठन से जुड़े आधा दर्जन उग्रवादी गिरफ्तार हुए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इन सभी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पीएलएफआइ से जुड़े इन उग्रवादियों के पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं. हालांकि उग्रवादियों की गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के भीतर चलेंगी बसें, कोरोना पॉजिटिव या सैंपल दिये व्यक्ति रिपोर्ट आने तक नहीं कर सकेंगे यात्रा, जानिये और क्या हैं नियम…
आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे उग्रवादी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुए उग्रवादी रांची में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. लेकिन इससे पहले रांची पुलिस की टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी उग्रवादियों की गिरफ्तारी रांची के अलग-अलग जगहों से हुई है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार हुए उग्रवादियों की निशानदेही पर कारवाई करने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें – Sci&Tech : वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा सूक्ष्म इंजेक्शन जिससे मरीज को नहीं होगा दर्द, कोविड का टीका देने में भी होगा प्रयोग



