JharkhandRanchi

रांची में आयोजित कार्यशाला मे फोटोग्राफरों ने जानी सिनेमेटोग्राफी की बारिकियां

Ranchi: रविवार को फुजीफिल्म के द्वारा झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के सदस्यों के लिए सिनेमेटोग्राफी विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. होटल रेनड्यू, लालपुर, रांची में आयोजित इस कार्यशाला में अहमदाबाद, गुजरात से आए प्रख्यात सिनेमेटोग्राफर अनिल भावसार ने रांची सहित रामगढ़ डाल्टननगंज, बोकारो, गया, खूंटी, हजारीबाग आदि स्थानों से पेशेवर फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफरों को इस विधा के बारीकियों से अवगत कराया.

श्री भावसार ने बताया कि अपने कैमरे को गहराई से समझने की जरूरत है, लाइट्स और कंपोजिशन के बेहतरीन इस्तेमाल से अपने वीडियो को ऊंचे मुकाम पर ले जा सकते हैं.

फुजीफिल्म की ओर से राकेश सोनी, डी के पट्टनायक, विकास तथा सुमंत ने इस कार्यक्रम में योगदान दिया. जे पी ए के अधिकारियों सुशांत प्रसाद, मनोज गोराई, गौरव भाटिया, राजीव रंजन, विजय कुमार, निखिल कुमार, रजनीश सोनू, सुरेंद्र कु. मुन्ना, कुणाल, संजय बोस ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें : सीआईडी में चल रहे तीन दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Related Articles

Back to top button