
Ranchi: झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी (जेएसएलपीएस) द्वारा वार्षिक समीक्षा 2024-25 सह योजना बैठक 2025-26 का आयोजन 22 और 23 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन, रांची में किया गया. बैठक की अध्यक्षता सीईओ, जेएसएलपीएस, कंचन सिंह ने की. इस बैठक का उद्दयेश राज्य भर में जेएसएलपीएस द्वारा चलाए जा रहे परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा कर समय पर कार्य पूर्ण करने लिए सुझाव देना और फील्ड स्तर की चुनौतियों पर चर्चा कर आगामी कार्य अपेक्षाओं को साझा करना था.
समीक्षा बैठक पहले दिन राज्य के सभी 24 जिलों द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यों की उपलब्धियों, चुनौतियों और सुधार के प्रमुख बिंदुओं पर प्रस्तुति दी गई. इसमें एसएम्आईबी , वित्तीय समावेशन, नॉन-फार्म, सामाजिक विकास, डीडीयू-जीकेवाई, आरसेटी, फ़ूड हेल्थ एंड वाश, पीवीटीजी-अल्ट्रा पुअर, मोनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन, एमआईएस और फाइनेंस डोमेन की समीक्षा की गई.
बैठक के दूसरे दिन राज्य के सभी 24 जिलो में पदस्थापित जिला कार्यक्रम प्रबंधको (डीपीएम) ने अपने जिला में चल रहे कार्य का प्रगति रिपोर्ट सीईओ, जेएसएलपीएस के सामने प्रस्तुत किया. इसके साथ ही सभी जिलों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना (AAP) पर जिला-वार प्रस्तुति दी गई.सभी को फंड उपयोगिता एवं बजट से संबंधित दिशा-निर्देश दिये गये.
अबुआ आवास योजना के योग्य लाभ को चिन्हित करें. मृत्युंजय बरनवाल
मनरेगा कमिश्नर मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने भी दुसरे दिन के बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधको को संबोधित किया और मनरेगा अंतर्गत अबुआ आवास योजना के योग्य लाभुको को चिन्हित करने का निर्देश दिया.
वार्षिक रैंकिंग में देवघर अव्वल
अंत में वित्तीय वर्ष 2024-25 की जिला वार्षिक रैंकिंग की घोषणा की गई. जिसमें पहला स्थान देवघर, दूसरा खूंटी और तीसरा स्थान गिरिडीह को प्राप्त हुआ. इसके साथ साथ जिला वार उत्कृष्ट कार्य करने वाले डोमेन को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्सोहित किया गया.
जेएसएलपीएस की यह वार्षिक बैठक ग्रामीण स्तर पर कार्यों की समीक्षा और आगे की रणनीति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही. बैठक में मुख्य परिचालन पदाधिकारी, जेएसएलपीएस , डोमेन हेड्स, राज्य स्तरीय अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला प्रबंधक आदि उपस्थित रहें.




