Bokaro

गोमिया में बैलों को चराने गई महिला की वज्रपात मौत

Gomia: गोमिया थाना अंतर्गत तुलबुल पंचायत स्थित हरदयामों गांव के रामजी मांझी की पत्नी 55 वर्षीया उर्मिला देवी अपने बैलों को लेकर शनिवार को खेत में चराने गई थी. बारिश के दरमियान करीब 2:00 बजे वज्रपात हुआ जिससे वह घायल हो गई.

वहीं समीप में फुटबॉल ग्राउंड में कुछ लोग खड़े थे. जिन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. परिजनों ने तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. मृतक उर्मिला देवी की एक बेटा एवं चार बेटियां इस घटना से आहत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

घटना की सूचना गोमिया थाना को दी गई. गोमिया थाना से पुलिस अवर निरीक्षक संदीप भगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कागजी कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के पिता एवं पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Related Articles

Back to top button