Bihar

वैशाली में जिप सदस्य पर जानलेवा हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

Vaishali: भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या-20 के नव निर्वाचित सदस्य आशुतोष कुमार दीपू पर रविवार की रात जानलेवा हमला हुआ. हमले में दीपू बाल-बाल बच गए है. लेकिन उनकी गाड़ी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हमलावरों ने उनके गाड़ी के सभी शिशे तोड़ दिए हैं.

इसे भी पढ़ें: चीन पर भारत का डिजिटल स्ट्राइकः 54 और चीनी ऐप्स भारत में प्रतिबंधित

घटना की सुचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है.  आशुतोष कुमार के अनुसार वे अपने कार से इमादपुर गांव निवासी राम प्रवेश शर्मा के पुत्र के तिलक समारोह में गए थे. जहां से लौटने के दौरान जैस ही  वो अपने कार में बैठे हमलावारों ने ईट पत्थर से उनके गाड़ी पर हमला कर दिया. हमले में उनकी गाड़ी के सभी शिशे चकनाचूर हो गए.

Related Articles

Back to top button