
Dhanbad : घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के घनुवाड़ी 12 नंबर प्रोजेक्ट के समीप जनता मजदूर संघ (कुंती सिंह) गुट के उपेंद्र सिंह की खड़ी मारुति पर तीन राउंड गोली चली चला कर जान लेने की कोशिश की गयी.
संयोग से उस समय उपेंद्र सिंह गाड़ी में नहीं थे, जिस कारण उनकी जान बच गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें – जानिए, बकोरिया कांड, CID जांच, #CBI जांच, पूर्व DGP डीके पांडेय और ज्वाइंट डायरेक्टर अजय भटनागर में क्या है रिश्ता
बताया जाता है कि जनता मजदूर संघ के उपेंद्र सिंह घनुवाडीह 12 नंबर प्रोजेक्ट के समीप मारुति कार लगा कर कहीं गये थे. तभी कुछ अपराधियों ने उपेंद्र सिंह की जान लेने की नीयत से कार पर गोली चलायी.
गोली ड्राइवर सीट की ओर चलायी गयी थी, जिस कारण यह बताया जा रहा है कि अपराधी उपेंद्र सिंह की जान लेना चाहते थे.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया है.
पुलिस ने अज्ञात हमालवरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
उपेंद्र सिंह के बयान पर घनुवाडीह पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की खोजबीन की जा रही है.
अपराधियों को पकड़ने के लिए वायरलेस के जरिए सभी थानों को सूचना दे दी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी डीएसपी प्रमोद केशरी घनुवाडीह पंहुचे और मामले की जानकारी ली.
वहीं डीएसपी प्रमोद केशरी का कहना है कि उपेंद्र सिंह की मारुति कार पर हमला हुआ है. पुलिस अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें – डाकघरों में मिल रहा केवल #Gangotri का #Gangajal, मिलना था #Haridwar व #Rishikesh का भी



