JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने जा रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, हाथ में तीन फ्रैक्चर

Jamshedpur :  भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर मंगलवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. अपराधियों द्वारा रॉड और डंडे से उनके साथ मारपीट की गई है, जिससे राम सिंह मुंडा का बायां हाथ तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया है. राम सिंह मुंडा ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे सोपोडेरा स्थित अपने आवास से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने घोड़ाबांधा स्थित उनके आवाज़ जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाई और हमला कर दिया. इस हमले में उनके शरीर के अन्य भागों में भी चोटे आई हैं. राम सिंह मुंडा ने बताया कि हमलावर बाइक पर आए थे और मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गये. घायल राम सिंह को खासमहल स्थित जमशेदपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. राम सिंह मुंडा फिलहाल जमशेदपुर भाजपा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी हैं. वह महानगर भाजपा में कई पदों पर भी रह चुके हैं.

राम सिंह मुंडा ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है. यह हमला उनके राजनीतिक विरोधियों ने करवाया है. मामले की सूचना परसुडीह थाना को दे दी गई है.

Related Articles

Back to top button