Lead NewsNationalNEWS

100 करोड़ वसूली मामलाः महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री देशमुख को देर रात ED ने किया गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

Mumbai: देश के बहुचर्चित 100 करोड़ की वसूली मामले में देर रात एक बजे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले ईडी ने पेश होने के लिये पांच बार समन भेजा था, हर बार उनके वकील ही पहुंचते थे. वकील की दलील थी कि देशमुख 75 साल के हैं, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए वह पेश नहीं होने में असमर्थ हैं. बताया जाता है कि कई दिनों से वह लापता थे.

इसे भी पढ़ेंःRANCHI NEWS: होटल ले जाकर जबरन युवती के मांग में डाला सिंदूर, शादी कर लेने की बात कहकर किया यौन शोषण

देशमुख सोमवार के दिन करीब 11 बजकर 55 मिनट पर अचानक प्रवर्तन निदेशालय  ऑफिस पहुंचे थे. करीब 13 घंटे की पूछताछ में ईड़ी ने पाया कि वह संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं, जिसके बाद देर रात एक बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. कस्टडी में लेने के लिये ईडी उन्हें आज कोर्ट में पेश करेगी.

इसे भी पढ़ेंःRANCHI NEWS: हिल व्यू अपार्टमेंट में लड़ी लगाते हुए 5वीं मंजिल से गिरी बच्ची, कमर व दोनों पैर टूटे

मालूम हो कि पिछले हफ्ते ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने देशमुख की एक याचिका खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने ईडी के समन को रद्द करने की मांग की थी. मालूम हो कि ईडी सौ करोड़ की वसूली मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही है. ईडी ने देशमुख की पत्नी व बेटे को भी पूछताछ के लिये बुलाया था, ये दोनों भी पेश नहीं हुए थे.

Related Articles

Back to top button