Uncategorized

नेशनल फिल्म अवार्ड के नये नियम से नाराज कलाकार, 137 में से 60 से ज्यादा कलाकार करेंगे समारोह का बहिष्कार !

NewDelhi: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले 60 से अधिक कलाकारों ने गुरुवार शाम आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल नहीं होने की बात कही है. कलाकारों की नाराजगी इस बात को लेकर है, क्योंकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्थापित परंपरा से अलग हटकर केवल 11 लोगों को पुरस्कार देंगे. देशभर के कलाकारों ने फिल्म महोत्सव निदेशालय , भारत के राष्ट्रपति कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है.  कलाकारों का कहना है कि वे समारोह होने के आखिरी पलों में यह सुनकर  दुखी  हैं कि राष्ट्रपति केवल 11 कलाकारों को पुरस्कार देंगे. बाकी लोगों को सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी पुरस्कार देंगी. 

इसे भी पढ़ेंःगोमिया से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे माधव लाल सिंह, टिकट कन्फर्म करने रांची पहुंचे

नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित है. इसके लिए सभी विजेता एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. सभी ने बुधवार को विज्ञान भवन में इवेंट की रिहर्सल प्रोग्राम में हिस्सा भी लिया. लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी से पहले सभी कई विजेता इस बात से नाराज हैं कि इवेंट में 140 विजेताओं में से सिर्फ 11 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान मिलेगा.

बदलाव से खुश नहीं कलाकार

नेशनल अवार्ड सेरेमनी में आये बदलाव से कलाकार खुश नहीं हैं और 137 में से करीब 60 विजेताओं ने इवेंट के बहिष्कार की  बात कही है. उनका कहना है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. इस साल किया गया बदलाव उन्हें मंजूर नहीं है. एक फिल्म मेकर ने मीडिया से कहा कि हमें बताया गया था कि हमेशा कि तरह इस बार भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मान‍ मिलेगा. लेकिन रिहर्सल में पता चला कि इस बार ऐसा नहीं होगा. यह हमारे लिए अपमान जैसा है. हमने इसके खिलाफ आवाज उठाई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह भरोसे के टूटने जैसा लगता है, जब अत्यधिक प्रोटोकॉल का पालन करने वाला एक संस्थान / समारोह हमें बिना पूर्व सूचना दिए समारोह के इस महत्वपूर्ण आयाम की सूचना देने में विफल रहता है. यह दुर्भाग्यपूर्ण लगता है कि 65 साल से चली आ रही परंपरा को एक पल में बदला जा रहा है. 

इसे भी पढ़ेंःआफत वाली आंधीः यूपी में 45 लोगों की मौत, राजस्थान में तेज आंधी ने ली 27 जानें

स्मृति ईरानी ने दिया आश्वासन

मिली जानवकारी के मुताबिक, विजेताओं की नाराजगी के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विजेताओं से मुलाकात की और बताया कि राष्ट्रपति ने इवेंट के लिए उन्हें मात्र एक घंटे का वक्त दिया है. ऐसे में वक्त की पाबंदी के चलते वो सभी को अवॉर्ड नहीं दे सकते हैं. इसी के चलते अवॉर्ड वितरण के लिए अन्य मंत्रियों की मदद ली जा रही है. स्मृति ईरानी ने मीटिंग में सभी को भरोसा दिया कि उन्होंने राष्ट्रपति के दफ्तर को सूचना भेजी है. वहीं इस बारे में प्रेसिडेंट के प्रेस सेक्रेटरी अशोक मलिक ने कहा कि जब सौ से ज्यादा विजेता हों तो ऐसे में राष्ट्रपति का सभी को पर्सनली अवॉर्ड दे पाना संभव नहीं है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button