Bihar

फुलवारीशरीफ में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या

Patna : राजधानी की पुलिस क्राइम कंट्रोल का लाख दावा करती रहे,  लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है. रोज नयी वारदातों को अंजाम देकर अपराधी रफूचक्कर हो रहे हैं. अब नया मामला फुलवारीशरीफ का है.  यहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अख्तर मुखिया की हत्या कर दी है.  सरेआम हुई इस हत्या से लोग दहशत में हैं.

ये है मामला

अख्तर मुखिया को गोली लगने के बाद गंभीर हालात में स्थानीय लोग पास के अस्पताल में ले गये. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार अख्तर मुखिया को अपराधी जमीन दिखाने के नाम पर घर से ले गये थे और  बाद में उन्हें गोलियों से भून दिया और मौके से फरार हो गये. उन्हें 5 से 6 गोलियां मारी गयी हैं.

इसे भी पढ़ें – JPSC : जनवरी 2022 में होगी 7वीं से 10वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा

Related Articles

Back to top button