lok sabha election 2019

दलित युवक ने लगाया आरोप- ‘सुनील सिंह जिंदाबाद’ नहीं कहने पर समर्थकों ने पीटा, वोट नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Chatra: चतरा लोकसभा में सुनील सिंह का लगातार विरोध हो रहा है. इनके विरोध का वीडियो वायरल भी हुआ था. गांव में सुनील सिंह वापस जाओ जैसे पोस्टर की तस्वीर भी सामने आयी. अब सुनील सिंह जिंदाबाद के नारे नहीं लगाने पर समर्थकों पर दलित युवक ने पीटने का आरोप लगाया है. साथ ही वोट नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप भी लगाया. पीड़ित शंकर ने बताया कि सुनील सिंह अपने जनसंपर्क के दौरान मयूरहंड के फुलांक पंचायत पहुंचे थे. इस दौरान सुनील सिंह ने युवक से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. सुनील सिंह का विरोध करने पर समर्थकों ने जातिसूचक शब्द प्रयोग किया, गाली भी दी. पीड़ित सभी आरोपियों को पहचानता है. पीड़ित ने मयूरहंड थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा कर सतीश सिंह, हरि सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़ित शंकर फुलांक पंचायत का पंचायत समिति सदस्य भी है.

देखें वीडियो-

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल किया, सुषमा, बादल, नीतीश, पासवान, उद्धव रहे मौजूद

सुनील सिंह जिंदाबाद के बजाय मनोज यादव जिंदाबाद कहने पर हुई पिटाई

पीड़ित शंकर ने बताया कि सुनील सिंह अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे. अन्य ग्रामीणों के साथ शंकर ने सुनील सिंह से सवाल किया. जिसके बाद सुनील सिंह के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और नारा लगाने को कहने लगे. जिसके बाद शंकर सुनील सिंह के बजाय मनोज यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगा. जिसके बाद सुनील सिंह के समर्थकों ने जम कर पिटाई कर दी.

इसे भी पढ़ें – चाउमिन खिलाने के बहाने लड़की को बुला कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

घरवालों को भी मारने की धमकी

पीड़ित शंकर ने बताया कि सुनील सिंह के समर्थकों ने कहा कि अगर मनोज यादव को वोट देता है तो जान से मार देंगे. बीजेपी को वोट नहीं देने पर घरवालों को भी मारेंगे. पीड़ित के अनुसार आरोपियों में एक बिहार का है. एक अन्य आरोपी पूर्व जिला परिषद सदस्य भी है.

इसे भी पढ़ें – बरवाडीह-गोमो पैसेंजर ट्रेन का इंजन हुआ खराब, गर्मी में घंटों फंसे रहे रेलयात्री

Related Articles

Back to top button