
Ranchi : कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से हो रहा है. जुडको के महाप्रबंधक परिवहन की देखरेख मे शांति नगर-बहुबाजार के पास फ्लाईओवर के निर्माण के तहत शांति नगर से कांटाटोली चौक तक बांयी और दांयी ओर दोनों तरफ सर्विस लेन के निर्माण के बाद बिटुमिन से कालीकरण किया जा रहा है. इस सर्विस रोड के बनने के बाद बीच सड़क पर चल रहे वर्तमान यातायात को रोक कर सर्विस रोड से यातायात खोला जायेगा. इसके बाद बीच सड़क पर पीयर पर कैप लगाने एवं अन्य तकनीकी काम किया जायेगा.
शांति नगर से कांटाटोली चौक तक दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण शुरू है. साथ में ड्रेन और कल्वर्ट भी बन रहा है. जूडको के अधिकारियों ने बताया कि कुल 265 पाइलिंग का काम पूरा हुआ है. वहीं 43 पीयर में 38 का निर्माण पूरा हो गया है.
38 पीयर में 15 पीयर का कैप भी बन चुका है. मार्च 24 तक फ्लाईओवर ओवर बना देने का लक्ष्य रखा गया है.
इसे भी पढ़ें – राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए दो हजार लोकसेवक काफी,राज्य को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करें: हेमंत सोरेन



