JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

उद्योगों के भूमि मूल्य की छूट के संबंध में उद्योग विभाग ने जारी की अधिसूचना, व्यवसायियों ने किया स्वागत

Ranchi: मेगा उद्योगों को छोड़कर अन्य सभी उद्योगों को भूमि मूल्य, ब्याज रहित पांच वर्षों में 10 बराबर किस्तों में भुगतान करने की छूट की अवधि को फिर से 5 वर्षों के लिए विस्तारित कर दिया गया है. उद्योग विभाग की ओर से इस संबंध मे संकल्प जारी कर दिया गया है. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की उद्योग उपसमिति की बैठक सोमवार को हुई. जिसमे इन मुद्दों पर चर्चा की गयी.

विभाग के इस निर्णय का स्वागत करते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि उद्योग, खान एवं भूतत्व विभाग के इस प्रावधान की अवधि 17 अगस्त 2022 को समाप्त हो चुकी थी. औद्योगिक इकाईयों की सुविधा के लिए झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से बार उद्योग सचिव से इसकी मांग की जा रही थी. उद्योग सचिव जितेंद्र सिंह के प्रति आभार जताते हुए चैंबर अध्यक्ष ने यह विश्वास जताया कि हमें उम्मीद है कि इंडस्ट्रीयल एरिया में भूखंड की लीज अवधि को 30 वर्ष से बढ़ाकर 99 वर्ष करने की हमारी मांग पर भी विचार किया जायेगा.

 

चैंबर के उद्योग उप समिति चेयरमेन बिनोद अग्रवाल ने कहा कि किस्तों में भुगतान की सुविधा बंद होने के कारण इकाईयों को काफी समस्या हो रही थी. सुखद है कि उद्योग विभाग द्वारा हमारी मांगों पर विचार करते हुए सकारात्मक निर्णय लिया गया है. बैठक मे उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सदस्या पूनम आनंद, संतोष अग्रवाल उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button