Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
New Delhi: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत चिकित्सा सामग्री लेकर जो विमान वुहान भेज रहा है वो विमान लौटते वक्त कोरोना वायरस प्रभावित इस शहर से करीब 100 भारतीयों को लेकर आएगा.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने चीन जाने और वहां से आने के संदर्भ में परामर्श बरकरार हैं, लेकिन वहां की यात्रा पर कोई पाबंदी नहीं है.
इसे भी पढ़ें- Ranchi: शिक्षकों के प्रोफाइल अपडेट होने तक डीएसई, डीईओ से लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तक का वेतन रुका
भारत को चीन की मंजूरी का इंतजार
भारत वुहान में फंसे भारतीयों को निकालने और वहां चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति के लिये सी-17 सैन्य परिवहन विमान भेजने को तैयार है. भारत को इस संदर्भ में चीन से मंजूरी का इंतजार है.
प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां एक मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग वापस आने के इच्छुक हैं उनसे दूतावास से संपर्क करने के लिए कहा गया है. क्षमता और अन्य साजोसामान की गुंजाइश रहने पर हम अन्य देशों के नागरिकों को भी इसमें जगह देंगे.
उन्होंने कहा कि विमान से करीब 100 भारतीयों को वापस लाया जाएगा और नामों को सूचीबद्ध करने की कवायद जारी है. कुमार ने कहा कि हम भारतीय नागरिकों (चीन में) के कल्याण पर नियमित आधार पर नजर रख रहे हैं. हमनें वुहान और हुबेई प्रांत में लोगों को सलाह दी है कि एहतियात बरतें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें.
उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि सरकार ने एक विमान, चिकित्सा आपूर्ति और राहत सामग्री की खेप वुहान भेजने का फैसला किया है और यह इस महामारी से जूझ रहे चीन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने का एक प्रतीकात्मक तरीका है. गौरतलब है कि इस महीने एअर इंडिया दो अलग-अलग उड़ानों के जरिये चीन के वुहान से 640 भारतीयों को वापस ला चुकी है.
इसे भी पढ़ें- 74 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रति माह मिलेगी सम्मान राशि, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
जिन्हें पहली दो उड़ानों में जगह नहीं मिल सकी उन्हें लेकर आयेगा सैन्य विमान
कुमार ने कहा कि वापसी पर सैन्य विमान उन भारतीय नागरिकों को वापस लाएगा जिन्हें पहली दो उड़ानों में जगह नहीं मिल सकी थी. चीन को भेजी जाने वाली चिकित्सा सामग्री के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि भारत संकट के समय पड़ोसियों और दोस्तों की मदद करने में सबसे आगे रहने वालों में है और उसी भावना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को लिखे पत्र में चीन को इस सहायता की पेशकश की थी.
जापान में पृथक किये गए क्रूज जहाज पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये आठ भारतीयों के संदर्भ में कुमार ने कहा कि भारतीय पक्ष जापानी अधिकारियों के संपर्क में है जिससे अगले कदम पर काम किया जा सके.
कुमार ने ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि कई संभावनाएं हैं जिन्हें देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा दूतावास नियमित जानकारी दे रहा है. वे हालात पर करीबी नजर रख रहे हैं.
क्रूज जहाज को पृथक रखने की प्रक्रिया कल खत्म हो गयी. जहाज से यात्रियों को निकाला जाना जारी है और इसमें कुछ दिन लगेगा. जहाज से पहले यात्रियों को निकाला जा रहा है बाद में चालक दल के सदस्यों को उतारा जाएगा. कुमार ने कहा कि वायरस से संक्रमित आठ भारतीयों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और “स्थिति में सुधार है.