
Palamu: पलामू टाइगर रिजर्व के गारू पश्चिमी वन क्षेत्र के सुरकुमी गांव में कई जगहों पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस क्रम में कीमती सागवान का चिरान पटरा लगभग 10 लाख रुपए की जब्त की गई है. बता दें कि गारू पश्चिमी वन क्षेत्र के सुरकुमी के जंगलों में सागवान पेड़ों की कटाई कर पटरा चिर कर वन माफिया द्वारा बिक्री की जा रही थी.
इसकी सूचना के आधार पर पश्चिमी वन क्षेत्र के रेंजर तरुण कुमार सिंह ने एक टीम गठित कर सुरकुमी गांव में छापामारी की, जिसमे लगभग 10 लाख रुपए की लकड़ी और चार देसी बन्दूक (भरठुआ) के साथ सुरकुमी गांव के किशुन बृजिया, बालेश्वर लोहरा के साथ गारू गांव निवासी रमेश कुमार गुप्ता और गौतम कुमार को वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को लातेहार न्यायालय जेल भेज दिया है.
इस संबंध में रेंजर ने बताया कि लंबे समय से गारू निवासी रमेश कुमार गुप्ता और गौतम कुमार ने जंगल से सागवान, शिशम, बिया की कीमती लकड़ी कटवा कर एवं पटरा चिरान की बिक्री की जा रही थी. साथ ही सुरकुमी गांव के भोले भाले आदिवासी युवक से कम पैसे में कीमत लकड़ी खरीद कर अपने अधिक दामों पर बिक्री किया करते थे.
रमेश कुमार गुप्ता सुरकुमी विद्यालय में पारा शिक्षक है. शिक्षा की आड़ कीमती पेड़ों की कटाई करते हैं. साथ ही वन संपदा को भी नुकसान किया है. कार्रवाई में वनपाल प्रेमजीत तिवारी, अमृत कुमार, वनरक्षी अरुण कुमार, विशाल कुमार सिंह, पंकज पाठक, बिपिन कुमार समेत काफी संख्या में वन कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद एसएसपी ने पांच एसआई का किया तबादला




