JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

भाजपा का हल्ला बोल: सचिवालय घेराव करने जा रहे भाजपाइयों पर लाठीचार्ज, सांसद सेठ, सुनील सिंह समेत कई गिरफ्तार

Ranchi:  सचिवालय का घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं  को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इससे पहले  प्रभात तारा मैदान से सचिवालय की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों के खिलाफ  पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी का बौछार किया.  वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में  कार्यकर्ताओं का हूजुम सचिवालय का घेराव करने पर अड़ा हुआ है. जिस वजह से धुर्वा इलाका फिलहाल रणक्षेत्र बना हुआ है. सांसद संजय सेठ समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई है.

प्रदर्शन में जुटे सांसद संजय सेठ, सांसद सुनील सिंह, बिरंची नारायण, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.  बताया जा रहा कि गिरफ्तारी के दौरान ही रांची के सांसद संजय सेठ की  तबियत बिगड़ गई है. नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद मौके पर जमे भाजपा नेता व कार्यकर्ता  काफी आक्रोशित है.

बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सचिवालय का घेराव करने प्रभात तारा मैदान में राज्यभर से भाजपायी जुटे थे. जहां एक सभा का भी आयोजन किया गया. सभा के मंच पर झारखंड भाजपा प्रभारी  लक्ष्मीकांत बाजपेयी, पूर्व सीएम बाबुलाल मरांडी,  पूर्व सीएम  रघुवर दास समेत राज्य के तमाम  वरिष्ठ भाजपा नेता विराजमान थे.  झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी विरोध प्रदर्शन कर रही है.

इससे पहले प्रभात तारा मैदान में जुटे भाजपा नेताओं  ने हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोला. भाजपा के तमाम नेताओं ने राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प लिया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तपती धूप में भी जुटने के लिए बधाई दी. कहा कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बावजूद पार्टी के सिपाही जुटे हैं. सरकार के अत्याचार को बर्दाश्त करने को जनता अब तैयार नहीं. हम सब यहाँ संकल्प लें कि अब इस सरकार को लूट की छूट नहीं देंगे. इस सरकार को झारखंड की धरती से उखाड़ फेंकना है. विधि व्यवस्था चौपट है. झारखंड को भाजपा ने बनाया, अब इस राज्य को हम सब ही मिलकर बचाएंगे.

मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, सांसद निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, विधायक राज सिन्हा, जेपी पटेल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र, प्रदेश प्रभारी और सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे. मंच संचालन सांसद आदित्य साहू कर रहे हैं.

रघुवर दास- तपती धूप में जनसैलाब, दुमका से सीएम हेमंत देख ले कि उल्टी गिनती शुरू है. साढे तीन साल में राज्य विनाश की ओर, विकास का कहीं पता नहीं. 2019 के विधानसभा चुनाव में बड़े बड़े वादे किये थे, पर किसी पर खरा नहीं उतरी. विश्वासघात केवल हुआ है. सरकार ने सिस्टम को सर्कस बना रखा है. साढे़ तीन वर्ष के अंदर अच्छे अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए. डीबीटी यहाँ डील (ब्रोकर), बी से ब्रोकर (कट मनी) और सी से सरकार। यहाँ कट मनी सरकार चल रही. जब जब झारखंड में झारखंड मुद्रा मोचन, कांग्रेस, राजद की सरकार बनती है तो झारखंड शर्मसार होता है. पूर्व में भी इस गठबंधन सरकार का ऐसा रिकॉर्ड रहा है. आज जनता नीचे से ऊपर तक करप्शन से परेशान है. परिवारवाद, बेरोजगारी, घुसपैठ, कमीशनखोरी, कानून व्यवस्था से परेशान है। सरकार भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचारियों के लिए ही है. जनता से अनुरोध कि हर झूठ में भाजपा संघर्ष करेगी सो वह साथ दे। जनता इस सरकार से त्रस्त है. इस सरकार को हटना ही होगा. बालू चोर, कोयला चोर, कमीशनखोर सरकार गद्दी छोड़ दें. रामनवमी में तुष्टिकरण की राजनीति जमशेदपुर और दूसरे जगहों पर दिखी. हिन्दू के पर्व त्योहारों पर ही दंगा, विवाद तुष्टिकरण पॉलिसी के कारण हो रहा। ऐसे में आनेवाले समय में इस सरकार को हटाएंगे. डबल इंजन की सरकार फिर बनाएंगे

 

बाबूलाल- सरकारी महकमा हल्ला बोल कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोकने की कोशिश की. बावजूद इसके तमाम कार्यकर्ता यहाँ तपती धूप में जुटे. यह बताता है कि जनता अब इस सरकार के खिलाफ मन बना चुकी है. सरकार के तमाम हथकंडों के बावजूद भाजपा को संघर्ष का तरीका मालूम है। जनता ने सरकार को कल्याणकारी कार्यों के लिए चुना था पर करप्शन, बालू तक को बेचने वाली इस सरकार को हर हाल में हटाना है.

Related Articles

Back to top button