Crime NewsJharkhandRanchi

दिवाली और छठ के दौरान रांची में सुरक्षा के लिए 500 अतिरिक्त पुलिस बल होंगे तैनात

  • एसएसपी ने रांची के सभी थानों की पुलिस को सतर्क रहने का दिया निर्देश

Ranchi : दिवाली और छठ पूजा को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने जिले के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. त्योहारों के दौरान रांची में सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए 500 अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- पिठोरिया में बनायी जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने 200 केजी जावा महुआ को किया नष्ट

रात में भी बाइक से गश्ती करेगी पुलिस

एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि पर्व के मौके पर पुलिस रात को भी बाइक से गश्ती करती रहेगी, ताकि हर तरह की गतिविधियों से निपटा जा सके. उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर लोगों में सुरक्षा को लेकर बहुत सारे सवाल होते हैं, लेकिन रांची पुलिस हर तरह की गतिविधि से निपटने के लिए तैयार है.

राजधानी रांची के हर थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि सभी तरह की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें और जरूरत पड़ने पर सख्त करवाई करें. हालांकि, पुलिस अपने स्तर से बाइक सवार और कार को भी चेक कर रही है और जरूरत पड़ने पर चेकिंग अभियान को और भी तेज किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- निगम क्षेत्र के पार्किंग स्थलों पर हो रही अवैध वसूली पर मेयर सख्त, कहा- चिह्रित कर करें कार्रवाई

Related Articles

Back to top button