Giridih

गिरिडीह: शादी से 15 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी, किसी और से करता था प्रेम

Giridh: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के झरियागादी गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम राजा पंडित था, और झरियागादी गांव के ही नकुल पंडित का बेटा बताया जा रहा है. युवक के फांसी लगा लेने की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची. लेकिन परिजन उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे. वैसे युवक के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

जानकारी के मुताबिक युवक जिस लड़की से प्यार करता था, संभवत: उस लड़की से शादी नहीं होने का कारण राजा पंडित के आत्महत्या की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार मृतक राजा पंडित की शादी अगले महीने दो मई को होने वली थी. लेकिन उसका अफेयर किसी और लड़की से चल रहा था. इधर शनिवार की सुबह जब परिजन उठे, तो देखा की राजा का कमरा बंद पड़ा है. इस दौरान परिजन जब उसका कमरा खुलाने का प्रयास किए तो कमरा बंद होने के कारण खुला नही. जब परिजनों ने दरवाजा खोल कर देखा तो राजा का शव फंदे से झूल रहा था. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

इसे भी पढ़ें: पहली बार झारखंड को Prime Minister Award for Excellence in Public Administration का खिताब

Related Articles

Back to top button