
- संक्रमितों की कुल संख्या 73 लाख के पार
New Delhi : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 67,708 नये मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 73.07 लाख हो गयी है. वहीं, इनमें से कुल 63,83,441 लोगों के स्वस्थ हो जाने से संक्रमणमुक्त हुए लोगों की दर बढ़कर 87.35 प्रतिशत हो गयी है.
पिछले 24 घंटे में 680 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 73,07,097 हो गये हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 680 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1,11,266 हो गयी है. हालांकि, देश में COVID-19 के कारण मृत्यु दर गिरकर 1.52 प्रतिशत रह गयी है.
अभी आठ लाख से ज्यादा मरीज इलाजरत
अभी 8,12,390 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमित हुए कुल लोगों का 11.11 प्रतिशत है. ICMR के अनुसार 14 अक्टूबर तक कुल 9,12,26,305 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से बुधवार को 11,36,183 नमूनों की जांच की गयी.
भारत में COVID-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गया था, जबकि 23 अगस्त को इनकी संख्या 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गयी थी.
इसे भी पढ़ें-सरना कोड की मांग को लेकर आदिवासी समाज का रांची में चक्का जाम




