JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : घोड़ाबांधा में करंट लगने से मौत के तीन महीने बाद भी मुआवजे का भुगतान नहीं, घर की आर्थिक स्थिति चरमराई

Jamshedpur : पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत अंतर्गत कमफुट्टा बस्ती में घर पर काम करने के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से कमलावती गोराई की मौत की घटना के तीन महीने बाद भी आश्रितों को अबतक विभाग की ओर से मुआवजा नहीं मिला है. कमलावती के पति गणेश गोराई ऑटो चालक हैं. पत्नी के गुजरने के बाद घर की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है. इस मामले को लेकर भाजपा के पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने मंगलवार को गणेश गोराई के साथ बिजली विभाग के महाप्रबंधक प्रतोष कुमार से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि मुआवजा देने में हो रही देर की वजह से गणेश की माली हालत और भी खराब होती जा रही है. मामले को गंभीरता से सुनते हुए प्रतोष कुमार ने विद्युत कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को जल्द मामले के निपटारे का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से कुछ जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण मुआवजे की प्रक्रिया रूकी हुई है. जरूरी दस्तावेज मिलते ही विभागीय स्तर से जांच कराकर मुआवजा कमेटी के समक्ष मामले को अग्रसारित कर दी जायेगी, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें- कोल्हान से अवैध खनन की जांच व उद्योग लगने से विस्थापित हुए ग्रामीणों के पुर्नावास की मांग को लेकर प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button