Bokaro

गोमिया प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार की हो जांच – राकेश कुमार

Bokaro: गोमिया प्रखंड कार्यालय के नाक के नीचे में बन रहे नए प्रखंड एवं अंचल कार्यालय भवन के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है. इसकी लिखित शिकायत व जांच की मांग सी.पी.आई (एम) के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने बोकारो जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर किया है. उन्होंने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा कि गोमिया प्रखंड के नए प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के भवन निर्माण में दोयम दर्जे के ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है जो नियमानुसार गलत है एवं इसके इस्तेमाल से भवन कमजोर होगा. आगे कहा कि इस भवन में अभी से ही दरार पड़ने लगी है जो यह साबित करता है कि इस भवन के निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कार्य किया गया है. भवन के दरवाजों की चौखटे अभी से सड़ने लगी है सभी चौखटे टेढ़ी-मेढ़ी हो गई है. भवन निर्माण में अयोग्य श्रमिकों को लगाकर काम करवाया जा रहा है जिसका नतीजा है कि भवन के छत व दीवारें भी भद्दी दिखती है. भवन में चल रहे रंग-रोगन का कार्य में भी गुणवत्ता की भारी कमी दिख रही है. उन्होंने कहा कि इस भवन की जमीन में लगाए जा रहे मार्बल और ग्रेनाइट को नियमों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का लगवाया रहा है.
माकपा सचिव राकेश कुमार ने उपरोक्त तथ्यों के आधार पर उक्त भवन निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का संकेत दिया है.उन्होंने कहा ऐसा प्रतीत होता है नए प्रखंड एवं अंचल कार्यालय भवन का निर्माण गोमिया प्रखंड व अंचल में विकास को गति देने के लिए नहीं बल्कि सरकारी पैसे की लूट की छूट के लिए करवाया जा रहा है.इसलिए उन्होंने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर इस भ्रष्टाचार व अनियमितता की जांच एवं बन रहे प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के भवन को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है जिस एजेंसी के माध्यम से की जा रही है उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: मॉनसून सत्रः कारखाना संशोधन विधेयक और झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक प्रस्ताव सदन से स्वीकृत

Related Articles

Back to top button