JharkhandKoderma

Koderma: सतगावां में जली हुई मोटरसाइकिल बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ढाब के जला हुआ समीप मोटरसाइकिल पाया गया है. जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा थाना में दी गयी. सूचना पाकर बुधवार को थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैध, श्याम करण सिंह पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे तो देखा कि पूरी तरह से मोटरसाइकिल जला हुआ है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक बजे मंगलवार रात्रि की घटना है. जब घर से बाहर निकल कर देखे तो वहां पर कोई नही था और देखे कि गाड़ी जल रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी को देखने से प्रतीत हुआ कि गाड़ी एक्सीडेंट हुआ है औऱ कुछ खून के निशान भी मिले है. हैंडल टेढ़ा है और अगला रीम भी टूटा हुआ है, लेकिन अभी तक गाड़ी किसका है पता नही चल पया. इसकी छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सड़कों पर तय लोड कैपासिटी से भारी वाहनों का परिचालन, हो रही क्षति, बनेगी ठोस नीति

Related Articles

Back to top button