
New Delhi: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व नये वैरिएंट मिलने से डर कायम है, मगर इसके बीच दूसरी लहर की रफ्तार अब थमने के कगार पर है. देश में बीते 24 घंटे के दौरान 37,154 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. 724 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई है. देश में 3,00,14,713 लोग कोरोना से उबर चुके हैं.
इसे भी पढ़ेंःआकाशीय बिजली गिरने से उप्र व राजस्थान में एक दिन में 64 लोगों की मौत, दर्जनों झुलसे
आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 4,08,764 लोगों की जान जा चुकी है. अब सक्रिय केस की संख्या 4,50,899 रह गई है. मंत्रालय के अनुसार रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है. रिकवरी रेट बढ़कर 97.22 रह गई है.
इसे भी पढ़ेंःजानिये, कैसे एक घंटे की यह उड़ान सदियों के लिये रच गया इतिहास, भारतवंशी भी रहे शामिल
आइसीएमआर के अनुसार भारत में रविवार तक कुल 43,23,17,813 सैंपल टेस्ट किए गए जिसमें से कल कोरोना वायरस के लिए 14,32,343 सैंपल टेस्ट किए गए. देश में अब तक 37,73,52,501 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाये जा चुके हैं. इनमें पहला व दूसरा दोनों डोज लेने वाले लोग शामिल हैं. पिछले 24 घंटे में 12,35,287 लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं.




